Team@News Dastak-छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव को देखते हुए कई बड़े मंत्रियों का दौरा भी छत्तीसगढ़ में लगातार जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ आना तय हो गया है। इसकी जानकारी PCC चीफ दीपक बैज ने दी है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दी जानकारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि, खड़गे 13 अगस्त को जांजगीर आ रहे हैं। वे रायपुर आकर वहां जाएंगे। जांजगीर में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विस्तृत कार्यक्रम एक दो दिन में जारी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी को भी आना था, लेकिन अब तक दौरे की सहमति नहीं मिली है।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड पर है। ऐसे में 13 अगस्त को खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर -चांपा जिले में कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे शिरकत कर सकते हैं। यही से कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी। बता दें, भूपेश बघेल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया था। इसके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर खरगे को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था।
जानकारी के अनुसार, चुनावी साल में मल्लिकार्जुन खरगे का ये दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले फरवरी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय नेता रायपुर आए थे। फरवरी महीने में नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था।