Team@News Dastak जांजगीर-चाम्पा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के हार के बाद सत्ता में 5 साल बाद लौटी बीजेपी सरकार ने अब प्रदेश भर के प्रशासनिक अधिकारियों का तबदला शुरू कर दिया है, पहले ही लिस्ट में प्रदेश सरकार ने 88 IAS और एक IPS समेत 89 अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें 19 जिले के कलेक्टरों को बदला गया है, जांजगीर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के अधिकारी आकाश छिकारा इससे पूर्व गरियाबंद जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नव नियुक्त कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ जनता के कार्यों को करना है, और जो अवसर प्राप्त हुआ है उसके अनुसार दायित्वों का निर्वहन समय सीमा के भीतर करना है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपना परिचय देते हुए सभी का परिचय भी लिया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में पदस्थ सभी अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।