
News Dastak Team@लोरमी – मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता की बिजली खंभे से लटकी लाश मिली है। बीजेपी नेता शैलेंद्र जायसवाल पूर्व में एल्डरमेन रहे हैं। कोटा मुख्य मार्ग पर पास के खेत मे संदिग्ध अवस्था में शैलेंद्र का शव मिला है।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,मौके पर थाना प्रभारी गौरव पांडेय सहित पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौजूद है।मामले की जांच की जा रही है,ग्राम के कोटवार ने बेल्ट से बंधे और खंबे से लटकते हुए लाश देखी तो इसकी सूचना तत्काल लोरमी थाने पहुंचकर पुलिस स्टाफ को दी। घटनास्थल पंहुचने पर थाना प्रभारी गौरव पांडेय को लाश शैलेंद्र जायसवाल का होने का पता चला। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।
लोरमी थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता की बिजली खंभे से लटकी लाश मिली, मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौजूद
Leave a comment
Leave a comment

